Daily Current Affairs in Hindi MCQs | 3 August 2024

3 अगस्त 2024 की Daily Current Affairs in Hindi में जानें महत्वपूर्ण घटनाएं और समाचार। विश्व स्तनपान सप्ताह 1-7 अगस्त तक मनाया जाता है, जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। सरकार ने 2027 तक 25,000 प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की घोषणा की है। भारत की पहली एकीकृत कृषि निर्यात सेवा मुंबई में शुरू होगी। गुजरात में जीआरआईटी थिंक टैंक की स्थापना की जाएगी। भारत को एशियाई आपदा तैयारी केंद्र का अध्यक्ष बनाया गया है। भारत और अमेरिका ने सांस्कृतिक संपदा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। IIT खड़गपुर ने सुंदर पिचाई को डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि दी है। दक्षिण अफ्रीका में मंडेला विरासत स्थलों को यूनेस्को विरासत का दर्जा मिला है। संजय कपूर FIDE इंडिया जोन के अध्यक्ष बने हैं। संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

Current Affairs in Hindi
Daily Current Affairs in Hindi MCQs | 3 August 2024

1. विश्व स्तनपान सप्ताह हर साल कब से कब तक मनाया जाता है?

(A) 1-5 अगस्त

(B) 1-7 अगस्त

(C) 2-8 अगस्त

(D) 3-9 अगस्त

उत्तर: (B) 1-7 अगस्त

विश्व स्तनपान सप्ताह हर साल बच्चों के लिए नियमित स्तनपान को जोर देने के लिए मनाया जाता है। नवजात शिशु के स्वस्थ विकास और विकास के लिए स्तनपान अत्यंत महत्वपूर्ण है। मां का दूध नवजात शिशु के लिए सर्वोत्तम आहार होता है। इसमें एंटीबॉडीज होते हैं जो कई बीमारियों को रोकने में मदद करते हैं।


2. हाल ही में सरकार ने 31 मार्च 2027 तक देशभर में कितने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने की घोषणा की है?

(A) 25,000

(B) 20,000

(C) 35,000

(D) 45,000

उत्तर: (A) 25,000

हाल ही में सरकार ने 31 मार्च 2027 तक देशभर में 25,000 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोलने का लक्ष्य रखा है। रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि पिछले महीने जून तक देश भर में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों में 547 प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र खोले गए हैं।


3. हाल ही में भारत की एकीकृत कृषि निर्यात सेवा कहां शुरू की जाएगी?

(A) पुणे

(B) सूरत

(C) नई दिल्ली

(D) मुंबई

उत्तर: (D) मुंबई

देश की कृषि निर्यात और आयात क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारत की पहली एकीकृत कृषि निर्यात सेवा मुंबई के जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से शुरू की जाएगी। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि निर्यात आयात सह घरेलू कृषि वस्तु आधारित प्रसंस्करण और भंडारण सुविधा की विस्तार परियोजना को स्वीकृति दे दी गई है।


4. हाल ही में किस राज्य में थिंक टैंक जीआरआईटी की स्थापना की जाएगी?

(A) मणिपुर

(B) गुजरात

(C) राजस्थान

(D) हरियाणा

उत्तर: (B) गुजरात

हाल ही में गुजरात में नीति आयोग की तर्ज पर एक ग्रिट थिंक टैंक की स्थापना की जाएगी। नीति आयोग की बैठक में राज्य में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इसका ऐलान किया। इसमें उन्होंने विकसित गुजरात के विजन को साझा किया।


5. हाल ही में किस देश ने वैश्विक और एशियाई स्तर पर नई उपलब्धि हासिल की है?

(A) भारत

(B) चीन

(C) अमेरिका

(D) श्रीलंका

उत्तर: (A) भारत

भारत ने वैश्विक और एशियाई स्तर पर नई उपलब्धि हासिल की है। भारत को 2024 में एशिया और प्रशांत महासागर क्षेत्र में आपदा जोखिम कम करने, सहयोग करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन एशियाई आपदा तैयारी केंद्र का अध्यक्ष बनाया गया है।


6. हाल ही में सांस्कृतिक संपतियों को लौटाने और संरक्षण के लिए भारत और किस देश के बीच द्विपक्षीय समझौता हुआ है?

(A) बांग्लादेश

(B) ब्रिटेन

(C) अमेरिका

(D) जर्मनी

उत्तर: (C) अमेरिका

भारत और अमेरिका ने विश्व धरोहर समिति की 46वीं बैठक के अवसर पर सांस्कृतिक संपदा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के अनुसार भारत से अमेरिका को प्राचीन वस्तुओं की अवैध तस्करी को रोकने और उस पर अंकुश लगाने के लिए सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा दिया जाएगा।


7. हाल ही में किस IIT ने सुंदर पिचाई को डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से सम्मानित किया है?

(A) IIT मुंबई

(B) IIT खड़गपुर

(C) IIT मद्रास

(D) IIT कानपुर

उत्तर: (B) IIT खड़गपुर

हाल ही में गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई को IIT खड़गपुर ने डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया। IIT खड़गपुर ने डिजिटल परिवर्तन में उनके योगदान के लिए उन्हें मानद डॉक्टर ऑफ साइंस की उपाधि से सम्मानित किया।


8. हाल ही में कहां मंडेला विरासत स्थलों को यूनेस्को विरासत का दर्जा मिला है?

(A) इटली

(B) जिम्बाब्वे

(C) बोत्स्वाना

(D) दक्षिण अफ्रीका

उत्तर: (D) दक्षिण अफ्रीका

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में मुक्ति संग्राम और मानवाधिकार योद्धा नेल्सन मंडेला से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों को यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है।


9. हाल ही में कौन FIDE इंडिया जोन के अध्यक्ष चुने गए हैं?

(A) बृजेश दीक्षित

(B) सुप्रीथा सी.टी

(C) संजय कपूर

(D) इनमें से कोई नहीं

उत्तर: (C) संजय कपूर

हाल ही में संजय कपूर को FIDE इंडिया जोन का अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने भारतीय शतरंज को शिखर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।


10. हाल ही में संतोष कुमार गंगवार को किस राज्य का राज्यपाल बनाया गया है?

(A) तेलंगाना

(B) झारखंड

(C) ओडिशा

(D) छत्तीसगढ़

उत्तर: (B) झारखंड

हाल ही में झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष कुमार गंगवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है। संतोष गंगवार बरेली संसदीय क्षेत्र से आठ बार सांसद रह चुके हैं।


MCQs Test On: Daily Current Affairs in Hindi MCQs | 2 August 2024

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Press ESC to close

2024 की Reading List में Add करने के लिए 10 Must-Read Books अद्भुत और गुप्त UNESCO विश्व धरोहर स्थल खतरे में अपने नए पालतू को घर में लाने के 10 हैरान कर देने वाले तथ्य कॉलेज सफलता के लिए 11 गुप्त पढ़ाई टिप्स का खुलासा